भदोही, फरवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर (लोहिया ट्रस्ट) में सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें फार्म सात को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि पार्टी के संघर्ष की ताकत है कि चुनाव आयोग को फार्म 7 के लिए नियम लागू करना पड़ा। थोक फार्म सात नहीं लिए जाएंगे। फार्म 7 अब मजिस्ट्रेट स्तर वितरित होगा। अब पीडीए सरकार बनाएंगे और हर वर्ग को लाभान्वित कराने का काम किया जाएगा। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार और अत्याचार गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। आज हर वर्ग मामूली काम को लेकर बार-बार कार्यालयों का चक्कर काटने को विवश हो रहा है। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, संतोष यादव, राजेन्द दुबे, लालचंद बिंद, उमाश...