मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी- 2027 के विधानसभा चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पीडीए जन पंचायत शुरु करने का फैसला किया है। नगर के लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक में जिले में बिजली-पानी और खाद-बीज के संकट का समाधान न किए जाने पर नाराजगी जताई गई। पार्टी नेताओं ने नगरपालिका क्षेत्र में प्रस्तावित गृहकर, जलकर वृद्धि का विरोध किए। कहाकि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। अब गृहकर और जलकर में वृद्धि कर गरीबों की जेब पर बोझ डालने का कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.