लखनऊ, मई 18 -- सपा की ओर से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अवध चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गीतापल्ली वार्ड की पार्षद ऋचा मिश्रा ने किया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। पार्षद ऋचा मिश्रा ने कहा कि टिप्पणी जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और इससे उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचय मिलता है। प्रदर्शन के बाद ऋचा मिश्रा व एडवोकेट आदर्श मिश्रा ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सपा मीडिया सेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी, भाजपा नेता नीटू वाजपेई समेत कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.