बुलंदशहर, जून 25 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को विरांगना महारानी दुर्गावती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने तथा संचालन जिला महासचिव विजय कुमार त्यागी ने किया। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि महारानी दुर्गावती 16वीं शताब्दी की एक महान शासिका और वीरांगना थीं। उन्होंने गोंडवाना क्षेत्र पर शासन किया था। उनका जन्म 5 अक्टूबर, 1524 को बांदा जिले के कालिंजर किले में हुआ था। उन्होंने 1550 से 1564 तक अपने नाबालिग पुत्र वीर नारायण की संरक्षिका के रूप में शासन किया। उन्हें मुगल शासक अकबर के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा के लिए जाना जाता है। सभा में हाजी अख्तर, फिरे सिंह प्रजापति, विनीत राणा, चौधरी चन्द्रपाल सिंह, कैप्टन जगवीर सिंह यादव, कासिम प्रधान, परविन्दर यादव, मुकेश यादव, डा. अखलाक, राजकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.