लखनऊ, सितम्बर 15 -- सपा कार्यालय के पास खुद को आग लगाने वाले अलीगढ़ भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी की सोमवार को छठे दिन मौत हो गई। गौतमपल्ली पुलिस ने योगेंद्र को आत्मदाह के लिए उकसाने पर उनकी मुंहबोली बहन व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। योगेन्द्र गोस्वामी ने 10 सितंबर को दोपहर में सपा कार्यालय के पास पहुंचकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। पूछताछ में योगेन्द्र ने पुलिस को बताया था कि मोहल्ले के ही तीन भाइयों दानिश, वसीम व नाजिम ने उनके छह लाख रुपये हड़प लिए थे। वापस मांगने पर आरोपी गालीगलौज करते हैं। अलीगढ़ पुलिस से शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तंग आकर उन्होंने खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक 26 वर्ष पहले योगेंद्र को आसमां और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.