एटा, दिसम्बर 17 -- एटा। मारहरा विधानसभा क्षेत्र में बीएलए और बूथ प्रभारियों के साथ अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें एसआईआर पर निगरानी रखने के साथ-साथ एक-एक वोट को सही कराने के लिए कहा गया। वर्ष 2027 का चुनाव जीतने के बाद यहीं सही समय है। जिस पर नजर रखी जाए। कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट से छूटने ना पाए। बुधवार को चौथेमील पर आयोजित हुई कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि पूरी लगन के साथ मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित, डुप्लीकेट, डबल वोटर्स की बीएलओ के साथ मिलकर निस्तारण कराए। एसआईआर प्रभारी लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि मारहरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बीएलए का योगदान प्रशंसनीय है। 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मारहरा के प्रभारी गिरीश यादव ने कहा कि ...