लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फैजुल्लागंज में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में 109 लोगों को सम्मानित किया गया। ममता त्रिपाठी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिक समाज की जड़े और नैतिक पूंजी हैं। समाजवाद की चेतन को पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रखने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि सपा एक राजनीतिक संगठन ही नहीं बल्कि जनता की भावनाओं, न्याय, समानता और आत्म सम्मान का वाहक आंदोलन है। जिसकी शक्ति इसके कार्यकर्ता और वरिष्ठ साथी हैं। ममता त्रिपाठी ने कहा कि वरिष्ठजनों को सम्मान देना समाजवादी संस्कृति का मूल है। इस परंपरा को हम आगे भी जीवित रखेंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.