शामली, जुलाई 2 -- मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 23वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सपा एलएलसी किरणपाल कश्यप ने केक काटा और सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मंगलवार को शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एमएलसी किरणपाल कश्यप ने अखिलेश यादव के फोटो सामने केक काटा और उनको खिलाया। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता अपनी मतभेद भूलकर पार्टी हितों में कार्य करे और गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाये। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस अवसर पर कार्यकम करन अध्यक्षत...