चंदौली, फरवरी 1 -- चंदौली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को कलक्ट्रेट में डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौपते हुए जिले के कई बूथों पर भाजपा के बूथ और मंडल अध्यक्षों की ओर से बीएलओ पर दबाव बनाकर फार्म सात के माध्यम से मतदाता सूची से वोटरों का नाम काटे जाने का आरोप लगाया। कहा कि इसमें खासकर अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा कार्यालय से फार्म एवं प्रारूप अल्पसंख्यक वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए चिह्नित बूथों पर भेजा गया है। इस फार्म को भाजपा के मंडल और बूथ अध्यक्ष बीएलओ को देकर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कई बूथों पर इस गड़बड़ी को पकड़ा है। सपा विधायक प्रभुनारायण सिह ने कहा कि सकलडीहा विधानसभा के नई कोट, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.