संभल, जनवरी 4 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई। जिसमें सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उन्होंने उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने 19वीं सदी में महिला शिक्षा, लिंग समानता और सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया था। जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की वकालत की और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। सावित्रीबाई फुले की जयंती हमें उनके सामाजिक सुधार के कार्यों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.