अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- अलीगढ़। समाजवादी महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा की वाल्मीकि भगवान ने समाज को जो संदेश दिया है उसका हम सभी को अनुशरण करना चाहिए। कहा कि वाल्मीकि जी के प्रतिमा स्थल रामलीला ग्राउंड के सामने फर्श उखड़ा हुआ है गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। जयंती होने के बाद भी नगर निगम द्वारा सफाई व फर्श ठीक नहीं कराई गई। राकेश यादव, तरुण वाल्मीकि, गौरव पुजारी, सौरभ वाल्मीकि, मोनू चेतन, आमिर आबिद, रहीस गाज़ी, ज़ुबेर गाज़ी, हफ़ीज़ अब्बासी, बॉबी खान, अज़ीम अब्बासी, अब्दुल मुत्तालिब, हरीश माहौर,हाशिम सैफी, खालिद कस्सर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.