कानपुर, जनवरी 15 -- मैनपुरी सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का 48वां जन्मदिन गुरुवार को मनाया गया। नवीन मार्केट के पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी का संदेश समता, सदभाव, समरसता को बढ़ावा देकर पीडीए मिशन को मजबूत करना है। नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने कहा कि सपाइयों ने कहा कि 2009 से राजनीति में होने के बावजूद उनकी जैसी सादगी भारतीय राजनीति में बहुत कम देखने को मिलती है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनका हर मिशन देश-प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ाएगा। सयुस नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने डिंपल के जन्मदिन पर बसंत विहार चौराहे पर चाय-टोस्ट वितरण किया। प्रदेश सचिव केके शुक्ला, पूर्व विधायक कल्लू यादव, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नगर महासचिव संजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.