प्रयागराज, अप्रैल 5 -- समाजवादी पार्टी ने शनिवार को महर्षि कश्यप, सम्राट अशोक एवं निषादराज गुह्य की जयंती मनाई। सपा के जार्जटाउन स्थित सपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पौराणिक कथाओं में महर्षि कश्यप को महान तपश्वी, ज्ञानी एवं शक्तिशाली ऋषि के रूप में वर्णन किया गया है। मौर्य साम्राज्य के महान शासक, बौद्ध धर्म को दुनिया के कई देशों में विस्तार देकर समता मूलकसमाज की स्थापना के लिये सम्राट अशोक को हमेशा याद किया जाएगा। निषादराज गुह्य को सेवा और सहयोग ने लोगों को जीने की नई राह दिखाई। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव और महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि आज सामाजिक कार्य मे...