महाराजगंज, जनवरी 4 -- महराजगंज, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। बैठक में महान समाज सुधारक व महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की प्रथम प्रधानाचार्या व पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। उन्होंने महिलाओं, अनाथों, दीन-दुखियों व गरीब वर्ग को शिक्षा से जोड़ने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका योगदान भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्य...