सहारनपुर, जुलाई 16 -- सहारनपुर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी चिंतक महेन्द्र भल्ला के 78वें जन्मदिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महेन्द्र भल्ला के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके समाजवादी विचारों और संघर्षों को याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भल्ला शोषितों और पीड़ितों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने आजीवन सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा ने उन्हें अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वाला क्रांतिकारी नेता बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि भल्ला की कार्यशैली से प्रेरित होकर वह 13 वर्ष की उम्र से ही आंदोलनों से जुड़ गए थे। इस दौरान चौधरी अब्दुल गफूर, रतन यादव, शैलेश चौधर...