अयोध्या, जून 27 -- अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सपाइयों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और गोष्ठी में उनके जीवन और योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने छत्रपति शाहू जी महाराज के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज एक महान मराठा शासक थे। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अछूतों और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए। कार्यक्रम का संचालन केके पटेल ने किया। कार्यक्रम में बाबूराम गौड़, राजेश पटेल, राम सागर वर्मा, ओपी पासवान, बृजेश सिंह, वसी हैदर गुड्डू, आकिब खान, जेपी यादव, सरोज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.