मेरठ, अगस्त 12 -- दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसदों की गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में सपाई सड़क पर उतर आए। जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय से सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान जेलचुंगी चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने अंबेडकर चौराहे पर सपाइयों से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की हुई। बाद में सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना दिया। सपाई गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, नदीम चौहान, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, निरंजन सिंह, नेहा गौड़, शेरा जाट के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस शुरू किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.