उरई, फरवरी 14 -- कालपी। संवाददाता पार्टी कार्यकर्ता के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने सपा नेता सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ दिनों पूर्व मामले के वादी तथा उसके साथियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। नगर के मुहल्ला हरीगंज निवासी सपा कार्यकर्ता शिवम यादव ने गत बुधवार को पुलिस को सूचित किया था कि वह अपने चार पहिया वाहन से जोल्हूपुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान उसे बाईक सवार युवकों ने हाईवे स्थित चौरासी गुम्बद के सामने रोक लिया था और खींच कर मारपीट की थी हालांकि इस दौरान वह किसी प्रकार बच कर भाग निकला था लेकिन हमलावरों ने उसका जोल्हूपुर तक पीछा किया था हालांकि वह अपने दोस्त के मकान में घुस गया था जिससे उसकी जान बच गयी थी और उनके वहा पहुंचने और पीछा करने का मामला भी सीसीटीवी कैमरो में दर्ज हुआ था। शिकायत के दौरान पुलिस ...