प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। शहर के छोटा बघाड़ा में एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी की वारदात हो गई। शिक्षक लक्ष्मी नारायण परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, तो उनकी बुजुर्ग मां को हार्ट अटैक आ गया। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरिसिंक टीम के साथ जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। छोटा बघाड़ा निवासी शिक्षक लक्ष्मी नारायण की तहरीर के अनुसार, 15 जून को घर में ताला बंद कर परिवार सहित वैष्णो देवी दर्शन गए थे। इधर, 19 जून को घरेलू काम करने वाली महिला जब उनके घर आई, तो ताला टूटा देखा और कमरे के अंदर बिखरा सामान व आलमारी खुली मिली। उसने पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मी नारायण के मामा को जानकारी दी। उनके मामा ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी। लक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.