चम्पावत, फरवरी 4 -- लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट , सुशीला चौबे, मनीषा जोशी,उत्तम सिंह फर्त्याल ,पान सिंह चमलेगी ने संयुक्त रूप से किया। प्राथमिक वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में राप्रावि चौडला, राप्रावि खीड़ी, राप्रावि मजपीपल, उच्च प्राथमिक वर्ग में राआउप्रावि पऊ, राउप्रावि दुधपोखरा, राउप्रावि मनिहार गांव, नुक्कड नाटक प्राथमिक में राप्रावि धौनी सिलिंग, राप्रावि चौडला, उच्च प्राथमिक वर्ग में राउप्रावि फोर्ती,मटियानी, गायन प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में राप्रावि चौडला,, राप्रावि मनिहार गांव, राप्रावि ...