नई दिल्ली, अगस्त 25 -- IAS Ruhani Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। इस परीक्षा में पास होना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन बहुत कम लोग ही इसे पूरा कर पाते हैं। कड़ी मेहनत, धैर्य और जज्बे का नाम है IAS रुहानी। गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली रुहानी ने UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक-5 हासिल कर अपने संघर्ष की कहानी को प्रेरणा में बदल दिया।कौन हैं IAS रुहानी? 28 साल की रुहानी का जन्म और परवरिश तेलंगाना में हुई। उनके पिता सुरेश सेठ और मां नीलम रानी दोनों ही लेक्चरर हैं। शुरुआती पढ़ाई हरियाणा से करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से BA (Hons) इकोनॉमिक्स किया। 2019 में IGNOU से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने 202...