मेरठ, अगस्त 11 -- हस्तिनापुर। गंगा नदी की बाढ़ का कहर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। मार्गों से भी पानी कम हो गया है। बाढ़ के पानी से सड़कों को ध्वस्त कर दिया, लेकिन खेतों में पानी लबालब है। जिससे किसानों की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की जा रही है। बिजनौर बैराज से रविवार को गंगा का जलस्तर एक लाख 29 हजार क्यूसेक हैं। यह जलस्तर पिछले दिनों की अपेक्षा काफी कम है। गत बुधवार को गंगा का जलस्तर 4 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। जिसने खादर क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए और हजारों हेक्टेयर भूमि पर खड़ी किसानों की फसल नष्ट हो गई। पशुओं के के लिए चारे का संकट गंभीर होता चला गया। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि वह तो हर वर्ष गंगा नदी की बाढ़ ...