महोबा, नवम्बर 8 -- महोबा, संवाददाता। पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन के तहत सन इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण कराया जाना है। जिलाधिकारी ने राजकीय पुरातत्व संग्रहालय के पास चिन्हिंत भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने राजकीय पुरातत्व संग्रहालय के पास सन इंटरप्रिटेशन के लिए चयनित की गई भूमि का निरीक्षण किया। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा स्वेदश दर्शन स्कीम के तहत पर्यटन विकास को लेकर सन इंटरप्रिटेशन सेंटर, इंट्रांस गेट, साईनेज, ट्रिएंगुलर गार्डन डैवलपमेंट के कार्य कराए जाने है। सन इंटरप्रिटेशन सेंटर भगवान सूर्य से संबंधित धार्मिक ऐतिहासिक विज्ञान के प्रचलित मतों को प्रदर्शित करेगा। सूर्य देव से जुड़ी प्राचीन परंपराओं को प्रचारित करने के साथ नई पीढ़ी को सूर्य की ऊर्जा, ज्योतिषीय महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.