रुडकी, फरवरी 3 -- कंकरखाता उर्फ रसूलपुर गांव के युवक की हत्या के मामले में गुस्साए ग्रामीणों ने अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार सुबह कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। बाद में मौके पर आए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने उचित कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता उर्फ़ रसूलपुर गांव निवासी माला देवी ने कोतवाली पुलिस को तहसील देकर बताया था कि उसका बेटा सन्नी 27 जनवरी को गांव के ही अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। रविवार को पुलिस ने सन्नी का शव गांव के ही उसके साथी रोहित की निशानदेही पर बरामद कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.