धनबाद, मई 15 -- धनबाद। मुंबई पुलिस ने पुटकी से पकड़े गए धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले गई। आमडीह बस्ती निवासी सरोज कुमार महतो, बोकारो के दुग्दा डाउन कालोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और चास के रंजन सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र नवी मुंबई पनवेल निवासी आशीष कुमार और प्रमोद कुमार चौधरी से निवेश के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी कर लेने का आरोप है। बुधवार की सुबह मुंबई पुलिस ने सीजेएम धनबाद की अदालत में तीनों को पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की प्रार्थना की। अदालत ने मुंबई पुलिस की प्रार्थना को स्वीकार कर लिया और तीनों को 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति दी। आरोपियों ने खुद को एक कार कंपनी का अधिकारी बता कर ठगी की गई थी। दो मई को सरोज कुमार महतो के भाई मनोज कुमार महतो ने उल्टे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.