नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मतलब फिल्म के रिलीज होने में अब बस तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। सोमवार के दिन वे दिल्ली आए और मीडिया के सवालों के जवाब दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सनी देओल से पूछा, फैंस ने आपको एक्शन और रोमांटिक दोनों तरह की फिल्मों में देखा है। अब वह आपको हॉरर फिल्म में कब देख पाएंगे? पढ़िए सनी ने क्या कहा। सनी देओल ने कहा, 'जिस दिन मैं खुद डर जाऊंगा उस दिन मैं जरूर हॉरर करूंगा। हा हा हा। नहीं! स्क्रिप्ट होती है जो आती है आपके पास। अगर ऐसी कोई स्क्रिप्ट आई तो जरूर करूंगा।' रणदीप हुड्डा ने कहा, 'इसमें (जाट) है राणातुंगा (रणदीप के किरदार का नाम) का हॉरर।'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.