नई दिल्ली, फरवरी 9 -- सनी देओल और आमिर खान पहली बार फिल्म लाहौर 1947 में साथ काम कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है। सनी देओल काफी पहले शूटिंग खत्म कर चुके थे ऐसे में रिलीज का इंतजार हो रहा था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इस साल 13 अगस्त को दस्तक देने वाली है। देशभक्ति बेस्ड इस फिल्म को 15 अगस्त से दो दिन पहले रिलीज कर ऑडियंस को छुट्टी का फायदा उठाने का मौका दे दिया है। इस फिल्म के हीरो सनी देओल हैं और प्रोड्यूसर हैं आमिर खान।लाहौर 1947 की रिलीज डेट सनी देओल ने बताया था कि वो काफी पहले फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। फिल्म काफी समय से पोस्ट प्रोडक्शन में है। आमिर खान अपने हर काम पर बारीकी से ध्यान दे रहे हैं ताकी वो ऑडियंस तक एक शानदार फि...