हजारीबाग, फरवरी 22 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के रसोइयाधमना में सनातन हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सनातन हिन्दू सम्मेलन में सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया। सनातन हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजीव कमल बिट्टू एवं विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव, स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज, लाडली शरण एवं रामदास महाराज थे। सम्मेलन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने सनातन संस्कृति पर आधारित राष्ट्र भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राष्ट्र को अक्षुण्ण बनाए रखने का विश्वास दिलाया। मुख्यअतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.