हरिद्वार, मार्च 29 -- केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि मौजूदा समय में भारत ट्रांसफार्मेशन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सनातन संस्कृति सबसे पुरातन है। कहा कि सनातन संस्कृति से ही भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने शनिवार को सनातन संस्कृति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उदघाटन कर यह बातें कही। कहा कि हमारी संस्कृति को समाप्त करने के कई प्रयास हुए, लेकिन इसका अस्तित्व कायम है। इसकी वजह, भारतीय संस्कृति की वो विशेषता है, जिसमें आत्मीयता और विश्व बंधुत्व की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। अन्य संस्कृतियों में आक्रमण की भावना रही। क्रूरता करने वाले उनके नायक रहे, लेकिन सनातन संस्कृति में दूसरे के हितों के लिए त्याग करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.