बदायूं, फरवरी 23 -- उघैती, संवाददाता। स्वरूपपुर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सुधांशु ने कहा कि सनातन संस्कृति में विश्व को दिशा देने की क्षमता है। समाज से संगठित होकर सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। सुधांशु ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की। संत रवि समदर्शी ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अन्य वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला प्रतिनिधि रीता चौधरी ने समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को आधार बताया। उन्होंने कहा कि स...