रुडकी, जून 21 -- अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने शनिवार को नगर के जीवनदीप आश्रम का दौरा किया। उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज से भेंट कर हिंदू-धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विमर्श किया। जीवनदीप आश्रम में पहुंचने पर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने स्वामी चक्रपाणि महाराज का आश्रम में पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि आज का समय सनातन संस्कृति को पुनः जागृत करने का है। यह समय की जरूरत भी है। इसके लिए साधु-संतों, धार्मिक संगठनों और युवाओं को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू महासभा देशभर में धर्मजागरण अभियान चला रही है, जिसमें मंदिरों के पुनरुद्धार, गोरक्षा, संस्कृत शिक्षा और सना...