लोहरदगा, नवम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह दिवस जनजातीय समुदाय के योगदान और शौर्य को समर्पित है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया। विद्यालय के आचार्य अशोक सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनका जन्म खूंटी जिला के उल्लिहातु नामक गांव में एक गरीब जनजातीय परिवार में हुआ था। बिरसा मुंडा बचपन से ही निर्भीक स्वभाव के थे। बड़े होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य सुरेश चं...