लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर के कमल पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंडलेश्वर पूज्य स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। गणतंत्र दिवस पर हुए हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, संविधान की शपथ, दीप प्रज्जवलन, भगवान श्रीराम, भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया। बाद में वृक्षारोपण तथा बच्चों ने प्रस्तुत मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत कर दिया। प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग के प्रचारक अनिल ने कहा कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और राष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.