प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- मानिकपुर। भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सभ्यता की पहचान पूरे विश्व में है। गंगा, गीता, गायत्री हमारे सनातन संस्कृति का प्राण है। यह बातें मानिकपुर के बभनपुर में आयोजित गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के संयोजन में प्रज्ञा पुराण, दीप यज्ञ में आचार्य चंपा पांडेय ने कही। गायत्री परिवार के संयोयन में आयोजित कार्यक्रम में प्रज्ञा पुराण कथा में पहलगाम में हुए सैलानियों की हत्या पर उनकी आत्मा की शांति के लिए भी गायत्री मंत्र से आहुतियां दी गईं। एक रहेंगे नेक रहेंगे के संकल्प के साथ दीप यज्ञ का समापन हुआ। इस मौके पर महिला मंडल का शीला सिंह, बीना तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, आकाश कसेरा, कृष्ण मुरारी वर्मा, सुरेश सोनी, रमेश सोनकर, दिलीप निषाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिनà¥�दà¥�सà¥�तान की सà¥�à¤...