संभल, फरवरी 9 -- विकासखंड रजपुरा क्षेत्र के गांव करकौरा स्थित श्री हाथीराम बाबा आश्रम में रविवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ विधिवत धार्मिक अनुष्ठान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संगठित, सशक्त और जीवंत समाज की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर विचार रखे। मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख सतीश ने समाज में पंच परिवर्तन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए मातृ शक्ति को इसका प्रमुख आधार बताया। मुख्य अतिथि रमेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से है। सनातन संस्कृति मानवता, करुणा और विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने समा...