काशीपुर, फरवरी 1 -- काशीपुर, संवाददाता। सैनिक कॉलोनी स्थित मंगल बाजार में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने, सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक दुबे और प्रमुख वक्ता आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाह डॉ. दिनेश सेमवाल ने किया। इस दौरान गुरुकुल शास्त्रीय संगीत विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाह सेमवाल ने कहा कि भारत की प्राचीनतम संस्कृति दुनिया-भर में दिखाई नहीं देती। हिमालय से लेकर सागर तक फैले भू-भाग पर अनेकों हिंदू देवी-देवताओं ने अवतार लेकर हमें संस्कृति और संस्कारों को विरासत में दिया है। वहीं उदासीन आश्रम के संत सुखपाल सिंह ने गुरु नानक, गुरु तेग...