रांची, फरवरी 7 -- कांके, प्रतिनिधि। सनातन विद्या निकेतन, जमुआरी पिठोरिया में शनिवार को विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता तथा नवाचार की भावना को विकसित करना था। प्रदर्शनी में कक्षा चार से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, सौर मंडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्मार्ट तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान, चंद्रयान, रक्त जांच तथा सतत विकास जैसे विषयों पर आधारित अनेक कार्यशील और अकार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और व्यावहारिक ज्ञान का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाढ़ू पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर महली ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.