मेरठ, मई 1 -- मेरठ। सनातन प्रेमी सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर महायज्ञ कराया गया। संचालन कुलदीश शर्मा ने किया। यजमान गजेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह रहे। पंडित अतुल राम शास्त्री और आचार्य गिरीश शर्मा ने महायज्ञ सम्पन्न कराया। संयोजक राजीव शर्मा, विनोद गौड़, दीपक वर्मा ने उत्कर्ष कार्य करने वालों को सम्मानित किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। राजीव शर्मा ने कहा कि यह दिन धर्म, साहस और भक्ति की विजय का प्रतीक है। आज के दिन छत्रपति शिवाजी की जयंती भी मनाई गई। रविंद्र शर्मा, ओमपाल सिंह, दिनेश रस्तोगी, कार्तिकेय रुद्रा, संजीव शर्मा, शिखा शर्मा, करुणेश गौड़ सतेंद्र सिंह, सतीश रस्तोगी, देबू, विवेक शर्मा, जयप्रकाश शर्मा आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...