मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- हिंदू संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के आवास पर समिति के संरक्षक क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा एवं एकल अभियान भाग उपाध्यक्ष अमित गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी व संचालन अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने किया। इस बैठक में हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े लगभग पैंतीस संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 7 दिसंबर रविवार को तीर्थस्थली शुक्रतीर्थ में श्री बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान केंद्र (महाशक्ति सिद्धपीठ) पर भव्य सनातन धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल...