मेरठ, फरवरी 9 -- रोहटा। विकास खंड के गांव कैथवाड़ी स्थित कौशल विकास भवन में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ताओं ने सनातन धर्म को जागरूक करते हुए उनको आगे बढ़ाने के प्रति जागरूक करने के प्रति जागरूक किया। बरनावा गुरुकुल आश्रम से अरविंद्र शास्त्री, महामंडेलश्वर भैया दास जी महाराज ने कहा कि आज के समय में समाज को एकजुट होना जरूरी है। संघ जाति प्रथा का विरोध करता हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात करता है। संघ राष्ट्रवाद व देशभक्ति की भावना के साथ देश में एकता व अखंडता के लिए काम करता रहा है। अध्यक्षता मूल चंद त्यागी तथा संचालन एडवोकेट नरेश त्यागी ने किया। इस मौके पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, रवि भरत चिकारा, भाजपा नेता उमेश गुर्जर, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा, मोहन, श्रवण सिवाच, विक्रम शास्त्री, रजनीश, मनिंदरपाल सिंह सिंह आदि...