मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- शुकतीर्थ स्थित प्राचीन दंडी आश्रम मे बृहमलीन स्वामी गुरु देवेशवराश्रम महाराज के चतुर्थ निर्वाण महोत्सव पर श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे प्रसिद्ध साधु संत भाग ले रहे हैं। साथ ही श्रद्धालू कथा व्यास सर्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा जारी श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा मे पधारे जगद गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा की सनातन धर्म की स्थापना करोड़ो वर्ष पूर्व हुई थी।किन्ही कारणों से सनातन का विस्तार रुका है। कुछ नये धर्म विश्व मे विस्तार कर गये। हिन्दू पुनुरुत्थान पर कार्य करने वालों ने भी सनातन को क्षति पहुंचाई है। सुधारवाद आंदोलन के नाम पर सनातन को नुकसान पहुँचाया गया। गांधी जी देश मे राम राज्य की स्थापना चाहते थे। किन्तु अनुयायीयों ने दामराज्य बना दिया। आज सनातन दयनीय अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.