रिषिकेष, जनवरी 10 -- सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश की समृद्धि की कामना की। शनिवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल आदि अतिथियों संग कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य सोमनाथ की सहनशीलता, पुनरुत्थान और निरंतरता को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन चेतना और आस्था का प्रतीक है। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, राजेंद्र बिजल्वान, ...