नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनटीपीसी दादरी में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अकबर और औरंगजेब को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि सनातन को रौंदने का षड्यंत्र करने वाले राष्ट्र नायक नहीं हो सकते। राष्ट्र नायक की श्रेणी में भारत माता के वह सपूत हैं, जिनका जीवन भारत माता के लिए समर्पित था। वह विधर्मियों के सामने कभी नहीं झुके। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गोविंद सिंह हमारे राष्ट्र नायक हैं। राष्ट्र नायकों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। जो राष्ट्र नायकों को सम्मान नहीं दे सकते, वे लोग मानसिक विकृति के शिकार हैं और उन्हें उपचार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकबर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.