पटना, मार्च 10 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रंगभरी एकादशी के अवसर पर राज्य के लोगों को होली और वसंतोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व हमारी सनातन की संस्कृति में समाहित राग और रंग का उत्सव है। इसीलिए इसमें परिवेश और अपने भीतर की अशुद्धियों का होलिका-दहन किया जाता है। लेकिन विडंबना है कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कुछ लोग इस सात्विक परंपरा को कुंठित करने का प्रयास करते हैं। इसके बदले सनातन की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मांसाहार और केक पर आधारित 'क्षेपक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। सोमवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में अपनी संस्कृति और मूल्यों को लेकर आई जागरूकता के कारण 'वोट बैंकवादी हाशिये पर जा रहे हैं। सनातन की परंपरा पूरी तरह से प्रकृति और संस्कृति पर आधारित है। इसलिए हमारे यहां फसल-चक्र से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.