रांची, नवम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को राज्य के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 128वां एपिसोड कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान अलग-अलग बूथों पर आम जनता के साथ पार्टी के पदाधिकारी, हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका में मन की बात कार्यक्रम को सुना। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने अपने पैतृक गांव कुचु ओरमांझी में, जबकि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्राचीनता, नवीनता और सनातन की विरासत से परिपूर्ण है। हर बार की तरह मन की बात का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.