कानपुर, जनवरी 24 -- राष्ट्रीय कला मंच द्वारा सनातन संस्कृति, कला और परंपरा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य सनातन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार को मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी रहेंगे। कार्यक्रम मोतीझील लॉन में होगा। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय कला मंच का यह प्रयास प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य व आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रेसवार्ता में संजय मित्तल (मीरा पेंट्स), सुनील मित्तल, गोविन्द द्विवेदी, सुधांशू त्रिपाठी, मयंक पासवान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...