रांची, नवम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सनातनी सेना की ओर से 16 नवंबर को शहर में हिन्दू एकता पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा लटमा शिव मंदिर परिसर से दिन के 11 बजे आरंभ होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए निवारणपुर स्थित तपोवन श्रीराम जानकी धाम पहुंचेगी। वहां पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह पदयात्रा हिन्दू महा एकता के क्रम में धर्म और संस्कृति की रक्षा के आह्वान के साथ निकाली जा रही है। इसमें सनातनी समाज के युवा, महिलाएं, युवतियां और अन्य सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जो एकता और सद्भाव का संदेश देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.