प्रयागराज, फरवरी 7 -- चंद महीने पहले प्रयागराज में गठित हुए सनातनी किन्नर अखाड़े में शनिवार को फूट हो गई। महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में अखाड़े में शामिल हुई महामंडलेश्वर पायलनंद गिरि ने किन्नर अखाड़े का साथ पकड़ लिया है। महाराष्ट्र के धुलिया में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर पायलनंद गिरि के साथ त्रिलोकीनंद गिरि, अडबंगनंद गिरि, पुनीतनंद गिरि, राधिकानंद गिरि सहित कई संतों के किन्नर अखाड़े में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस बारे में पूछने पर सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि 'टीना मां' ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर अखाड़ा ने हरिद्वार और त्रैम्बकेश्वर कुंभ की तैयारियां शुरू कर दिया है, जिसमें किन्नर अखाड़ा क...