लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।बांग्लादेश में उन्मादी भीड़ द्वारा धर्मांधता में विदित दीपू दास नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में लोहरदगा में मंगलवार को जय श्रीराम समिति और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। नेताजी सुभाष चौक पर बाग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि दीपू को हिंदू होने के कारण झूठे इल्जाम लगाकर उसकी निर्मम हत्या की गई। उसको प्रतिष्ठान से घसीटकर बाहर लाया गया, पहले बुरी तरह पीटा गया फिर फांसी पर लटका दिया गया। लेकिन उसके बाद भी हैवानों की प्यास न बुझी तो उसे आग के हवाले कर दिया गया। जय श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से पूरे विश्व को यह संदेश देना है कि विश्व के किसी भी कोना में यदि सनातनियों की धार्मिक हत्या होती है या अन्य किसी भी प्रकार की क्षति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.