पूर्णिया, दिसम्बर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।डीएसए ग्राउंड में खेले गए जिला क्रिकेट लीग मुकाबले में सनसाइन क्रिकेट क्लब ने एमएमएमसीसी को आसान अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएमएमसीसी की टीम मजबूत शुरुआत नहीं कर सकी। इसकी पूरी टीम महज 77 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नवाब ने 25 और साहिल ने 12 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सनसाइन के राज सिंह नवीन ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं गौतम एवं सुनील को दो दो तथा मनोहर, साजिद और कौशल राज को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनसाइन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 6 ओवर में जीत अपने नाम कर ली। शंकर बर्मन ने 41, अमित मंडल ने 19 और कौशल राज ने 16 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.